घास लेकर लौट रही युवती गदेरे मे बही, दूसरी तैरकर आई किनारे,
चमोली। पीपलकोटी के समीप स्यूंण गांव की एक युवती मेनागाड में बहकर लापता हो गई। जबकि उसके साथ की महिला गदेरे को तैरकर किनारे आ गई और बच गई। उसे 108 वाहन सेवा से प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस, राजस्व टीम, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम के साथ ही ग्रामीण भी लापता युवती की तलाश में जुटे हैं। अभी तक भी महिला का कोई पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि स्यूंण गांव की राजेश्वरी व माघी देवी घास लेने गई हुई थी। वापसी में दोनों जब मोनागाड़ की पुलिया को पार कर रहे थे तभी पुलिया टूट गई और दोनों मेनागाड़ में बह गए। इस दौरान राजेश्वरी किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आई लेकिन माघी तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई। किसी तरह राजेश्वरी ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस, राजस्व टीम, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पुहंची। और माघी की तलाश में जुट गई।
