March 4, 2026

बागेश्वर में ग्राम पंचायतों व क्षेत्र पंचायतों के उप चुनाव की अधिसूचना जारी ।

बागेश्वर । जिला मजिस्टे्रट/जिला निर्वाचन अधिकारी बागेश्वर ने राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड़ की अधिसूचना के क्रम में त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के पदों/स्थानों जो किसी न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित न हो, पर उप निर्वाचन विर्निदिष्ट समय सारणी के अनुसार उप निर्वाचन करायें जाने हेतु अधिसूचित किया है। उन्होंने बताया कि जनपद के विकास खंड बागेश्वर में रिक्त सदस्य ग्राम पंचायत 86, प्रधान ग्राम पंचायत 05, कपकोट में सदस्य ग्राम पंचायत 63, प्रधान ग्राम पंचायत 01, तथा विकास खंड़ गरूड़ में सदस्य ग्राम पंचायत 99 तथा प्रधान ग्राम पंचायत 07, कुल 248 सदस्य ग्राम पंचायत व 13 प्रधान ग्राम पंचायत के पदों पर उप निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की तिथि आगामी 13 व 14 जून को पूर्वान्हन 10 बजे से अपरान्हन 5 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की जांच 15 जून को 10 बजे से कार्य समाप्ति तक, नाम वापसी 16 जून को 10 बजे से 3 बजे तक, निर्वाचन प्रतीक आवंटन 17 जून को पूर्वान्हन 10 बजे से कार्य समाप्ति तक तथा मतदान 27 जून को पूर्वान्हन 08.00 बजे से 05.00 बजे तक व 29 जून को पूर्वान्हन 08 बजे से मतगणना होगी।