बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के आदेशानुसार वारंटों की शत-प्रतिशत तामील हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है ।
उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक *14.06.2022* को थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा मान0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट गरुड़ बागेश्वर द्वारा जारी **NBW वारंटी/अभियुक्त शिव कुमार पुत्र सीता राम निवासी बी/101 बिष्णु गार्डन थाना तिलकनगर नई दिल्ली सम्बन्धित वाद संख्या- 25/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,* जिसे मा0 न्यायालय द्वारा बाद पेसी न्यायिक हिरासत में जिला कारागार अल्मोड़ा भेजा गया।