अब उत्तराखंड ग्रामीण बैंक एवं भारतीय स्टेंट बैंक गरूड़ व कपकोट में भी बनेंगे आधार कार्ड, डीएम ने दिए निर्देश
बागेश्वर । जनता को आधार कार्ड बनाने एवं त्रुटि सुधार हेतु सुविधा हो,इसके लिए जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जनपद में सभी ब्लॉक एवं तहसीलों में यूआईडीएआई से वार्ता कर एक माह के भीतर आधार कार्ड मशीनें संचालित कराने के निर्देश ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को दियें। उन्होंने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक एवं भारतीय स्टेंट बैंक के गरूड़ व कपकोट शाखाओं में भी आधार कार्ड केंद्र संचालित कराने के निर्देश लीड़ बैंक अधिकारी को दियें, साथ ही उन्होंने दोनो बैंको के क्षेत्रीय प्रबंधको को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा पोस्ट ऑफिसों में जो आधार केंद्र संचालित हैं उनमें अधिक से अधिक आधार कार्ड बनाने एवं कार्ड में त्रुटि सुधार कराने के भी निर्देश दियें। जिलाधिकारी शिक्षा, बाल विकास व सामाज कल्याण विभाग को उनके पास जो आधार मशीनें हैं उन्हें संचालित कराने के निर्देश दियें और कहा जिन मशीनों, लैपटॉप, डेस्कटॉप में जो खामियां है उसे ई-डिस्ट्रिक्ट बागेश्वर में भेजवाकर ठीक करा लें। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दियें कि जो अधार मशीनें इंटरनेट कनेक्टिविटी के कारण संचालित नहीं है, उन्हें इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले अन्यंत्र विद्यालयों में संचालित किया जाए। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रोहित बहुगुणा को जहां-जहां आधार केंद्र संचालित है उनका निरीक्षण करने के निर्देश दियें। बैठक में अपर जिलाधिकरी चन्द्र सिंह इमलाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, समाज कल्याण अधिकारी हेम तिवारी, लीड़ बैंक प्रबंधक एनआर जौहरी व पोस्ट ऑफिस के प्रतिनिधि मौजूद थे
