August 31, 2026

जोशी अध्यक्ष व मेहरा बने सचिव


बागेश्वर। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ जिला इकाई के अधिवेशन में गुरुवार को लंबित मांगों पर चर्चा हुई। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से एनके जोशी को अध्यक्ष और जीएस मेहरा को सचिव चुना गया। उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सभी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।
गुरुवार को लोनिवि के निरीक्षण भवन में अधिवेशन संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष सुरेश डंगवाल, सचिव ललित मोहन शर्मा की देखरेख में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। वक्ताओं ने कार्मिकों की एसीआर खंडीय कार्यालय से समय से उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने की मांग की। इसके अलावा लोनिवि और पीएमजीएसवाई के निर्माण में काश्तकारों की कटी भूमि का मुआवजा प्रकरण तैयार करने के लिए अमीनों की तैनाती करने, विभागों के कार्यों के सुचारू संचालन के लिए वर्क एजेंटों एवं मेटों की नियुक्ति करने, अभियंताओं का वाहन भत्ता महांगाई के सापेक्ष बढ़ाने और नई पेंशन स्कीम के बदले पुरानी पेंशन लगाने की मांग की गई। इस मौके पर महासंघों के सभी घटक सघों के पदाधिकारी और सदस्य रहे। इस दौरान ललित कुमार, पायल जोशी, मीनाक्षी जोशी, पीएस फर्त्याल, हरीश जोशी, चंचल कोरंगा, जगदीश पपनै, दीप पांडे, गायत्री, हेमलता, तरुण लुमियाल आदि मौजूद रहे।