June 19, 2026

गरुड़ में कार पार्किंग निर्माण को मिली हरी झंडी


बागेश्वर। गरुड़ तहसील में बहुस्तरीय कार पार्किंग और ग्राम पाये में सड़क से लगी भूमि में कार पार्किंग निर्माण को गुरुवार को डीएम ने हरी झंडी दे दी है। डीएम विनीत कुमार ने बताया कि पाये में कार पार्किंग के लिए 0.025 हेक्टेयर भूमि आवास विभाग उत्तराखंड के नाम और तहसील में ही बहुस्तरीय कार लिफ्ट पार्किंग के लिए 0.084 हेक्टेयर भूमि शहरी विकास विभाग के नाम आवंटित कर दी गई है। शहरी विकास विभाग को भूमि निहित प्रावधानों के तहत नि:शुल्क दी गई है। भूमि का उपयोग शासन से अनुमोदित एवं स्वीकृति परियोजना के लिए होगा। यह भूमि किसी संस्था, विभाग को बिना राजस्व विभाग के पूर्वानुमोदन से हस्तांरण करना अमान्य होगा।

You may have missed