Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 17, 2026

आदि कैलास यात्रियों का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्वागत


पिथौरागढ़। आदि कैलास यात्रा का 10 वां दल पिथौरागढ़ पहुंचा जहां उनका रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्वागत किया गया। रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षक छात्राओं ने उनके स्वागत में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान यात्रियों ने योगाभ्यास व पौधरोपण भी किया। मंगलवार को आदि कैलास यात्रियों का 11 वां दल पिथौरागढ़ पहुंचा, जिसमें 16 महिलाएं व 19 पुरुष यात्री शामिल रहे। केएमवीएन कर्मियों ने पर्यटक आवास गृह में उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। वहीं धारचूला की रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षक बेटियों ने उनके स्वागत में एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जिसका उन्होंने जमकर आनंद उठाया। इस दौरान यात्रियों ने पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की एक पौधा धरती मां मुहित से जुड़ने हुए यहां स्थित मानसरोवर वाटिका में पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने योगाभ्यास कर लोगों को योग के प्रति प्रेरित किया। गौरव कुमार व अक्षित नेगी यात्रा दल का नेतृत्व कर रहे हैं।

Advertisement