Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 17, 2026

कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला जलाया


पिथौरागढ़। राहुल गांधी से हो रही ईडी की पूछताछ और कांग्रेस के मुख्यालयों में जगह-जगह पुलिस कार्रवाई से कांग्रेसी आक्रोशित हैं। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि पूछताछ के नाम पर सरकार के इशारों में ईडी राहुल गांधी का उत्पीड़न कर रही है। वड्डा में मंगलवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व युथ इंटक जिलाध्यक्ष कार्तिक खर्कवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला जलाया। सुवाकोट के ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने कहा भाजपा सरकार लोकतंत्र की खुलेआम हत्या कर रही है। स्वतंत्र संस्थाओं को आगे करके अपनी ओछी राजनीति कर रही है। यह लोकतंत्र के हित में नहीं है। सुनील बिष्ट और कपील भंडारी ने कहा सरकार इस तरह की घिनौनी राजनीति कर जनता का ध्यान असल मुद्दो महंगाई, बेरोजगारी से हटाना चाहती है। कार्यकर्ताओं ने कहा अगर सरकार ने द्वेष की राजनीति बंद नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ये रहे शामिल:  पूर्व दर्जाराज्य मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन संगठन मथुरा दत्त जोशी, राजेन्द्र भट्ट, कमलेश खड़ायत, कमल, रवी भण्डारी, भुवन जोशी, हरीश कुमार, निर्मल सौन, कमल सौन, प्रकाश लाल टम्टा सहित कई कांग्रेसी शामिल रहे।

Advertisement