September 30, 2026

पर्यटन सचिव ने बागनाथ मंदिर का निरीक्षण किया


बागेश्वर। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने स्वदेश दर्शन में प्रस्तावित योजनाओं का निरीक्षण किया। बागनाथ मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य को देखा। मंदिर को पर्यटन दृष्टि से भव्य बनाने और संगम नगरी को पर्यटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर रखा जाएगा। मंदिर के आसपास आर्च पुल और ऑडिटोरियम को भव्य बनाने सहित अन्य निर्माण कार्यो का प्रस्ताव जिलाधिकारी को शासन को भेजने के निर्देश दिए।