Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बैजनाथ पुलिस ने किया 13 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार


बागेश्वर। बैजनाथ पुलिस ने 13 बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर मंगलवार को गश्त कर रही थी। इस दौरान चेकिंग के दौरान संतोष कुमार पुत्र हयात राम निवासी कोटफुलारी के पास से 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम में मामला पंजीकृत किया गया।

Advertisement