March 3, 2026

15 दिसम्बर के बाद ही होगा मौसम में बदलाव

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार )  सहायक मौसम वैज्ञानिक एमएम सकलानी ने कहा कि पूरे राज्य में बारिश और बर्फबारी होते रहने की संभावना है। चारो धामों- गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी और बारिश हुई है। सहायक मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि 15 दिसंबर के बाद ही मौसम के शुष्क होने का पूर्वानुमान है।    हालांकि हर साल 15 तारीख के आसपास ही बर्फबारी होते आई है। इस बार भी मौसम के अनुरूप मानी जा रही है। प्रदेश में 13 दिसंबर की शाम से बारिश और बर्फबारी रूकने की बात कही जा रही है। लेकिन इसके बाद भी 15 दिसंबर तक प्रदेश में शीतलहर पहाड़ वासियों को ठंड से परेशान करते रहेगी।

You may have missed