July 26, 2026

मणिपुर भूस्खलन: मलबे से निकाले गए 7 शव, 23 लोग लापता, पीएम मोदी ने जाना हाल


इंफाल , नोनी जिले में रेलवे कंस्ट्रक्शन कैंप के पास हुए भूस्खलन में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए हैं वहीं 23 अब भी लापता हैं। राहत और बचाव का कार्य जारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी घटना और स्थिति की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह से फोन पर बात की। वहीं मुख्यमंत्री ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। बुधवार आधी रात तुपुल यार्ड रेलवे कंस्ट्रक्शन कैंप के पास भूस्खलन हो गया था। इसमें टेरिटोरियाल आर्मी के भी दो जवानों की मौत हो गई है। इसके अलावा रेलवे स्टाफ के करीब 10 लोग लापता हैं। धायलों की मदद के लिए डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन की वजह से इजाई नदी का प्रवाह भी प्रभावित हो गया है। नदी तामेंगलोंग और नोनी जिले में बहती है।
अधिकारियों का कहना है कि नदी के पानी और मौसम खराब होने की वजह से राहत बचाव का कार्य में मुश्किल आ रही है। सेना के हेलिकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। निचले इलाके में रहने वाले लोगों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। अडवाइजरी में कहा गया है कि नदी का बहाव रुकने की वजह से जलभराव हो गया है। निचले इलाकों में यह जल तबाही मचा सकता है।

You may have missed