Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

भगवत मान व मंत्री मण्डल शादी स्पेशल : दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे पंजाब सीएम भगवंत मान ,भगवंत मान के तीन मंत्री और ये विधायक हैं कुंवारे


चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। गुरुवार को चंडीगढ़ में भगवंत मान शादी करेंगे। उनकी दुल्हन डॉ. गुरप्रीत कौर होंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शादी समारोह में शामिल होंगे। शादी का कार्यक्रम मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर आयोजित किया जाएगा।
सभी तैयारियां पूरी, सिख-रीति रिवाज से होगी शादी
भगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाज से होगी। सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पंजाब सीएम की होने वाली दुल्हनियां भी सिख हैं। शादी के आयोजन का खर्च भी खुद सीएम भगवंत मान उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसा लें। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। पंजाब के मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान संगरूर से दो बार सांसद रह चुके हैं। भगवंत मान की होने वाली पत्नी उनके परिवार की करीबी हैं। लंबे समय से भगवंत मान और गुरप्रीत कौर एक-दूसरे को जानते हैं।
इंद्रप्रीत कौर से हुई थी पहली शादी
भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। भगवंत मान के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। लोगों ने विश्वास से उन्हें चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट में दी गई अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि वे अगर मान भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं तो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी।
दूसरी ओर मान राजनीति छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहते थे। मान का तर्क था कि वे लोगों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। अगर उनकी पत्नी उनके साथ भारत में सैटल होना चाहती हैं तो वे तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे।  भगवंत मान ने अपने तलाक का कारण अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया था। इमसें उन्होंने लिखा था, ‘जो लटका समय से था वह हल हो गया, कोर्ट विच्च फैसला यह कल हो गया, इक पासे परिवार, दूजे पासे सी पंजाब, मै तो यारो अपने पंजाब वल्ल हो गया।’

कौन हैं डॉ. गुरप्रीत कौर, जो पंजाब सीएम संग लेंगी फेरे
 चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधेंगे। गुरुवार को चंडीगढ़ में डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ फेरे लेंगे। 2015 में सीएम भगवंत मान ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया था। बताया जा रहा है कि भगवंत मान की मां और बहन ने यह रिश्ता खोजा है।  
48 साल की उम्र में सीएम भगवंत मान दूसरी शादी करेंगे। शादी का कार्यक्रम उनके आवास पर बेहद ही सादे अंदाज में संपन्न होगा। बेहद खास और परिवार के लोग ही कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। डॉ. गुरप्रीत कौर का संबंध एक किसान परिवार से है। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों परिवार लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं।
कुरुक्षेत्र का रहने वाला है परिवार, अंबाला से की एमबीबीएस की पढ़ाई
भगवंत मान की होने वाली दुल्हन गुरप्रीत कौर तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। वे हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की रहने वाली हैं। पिहोवा की तिलक कॉलोनी में उनका घर है। डॉ. गुरप्रीत कौर ने 2013 में अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई यही से पूरी की। डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह किसान हैं। उनके पास गांव गुमथला गढू में करीब 50 एकड़ जमीन है। डॉ. गुरप्रीत कौर की माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं। इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता भी है। गुरप्रीत की बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है। दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। भगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाज से होगी। सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पंजाब सीएम की होने वाली दुल्हनियां भी सिख हैं। शादी के आयोजन का खर्च भी खुद सीएम भगवंत मान उठा रहे हैं।  भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसाएं। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है।

भगवंत मान के तीन मंत्री और ये विधायक हैं कुंवारे…जल्द बजेंगी शहनाइयां, एक ने कहा- मैं भी जल्द शादी करूंगा
 जालंधर (पंजाब) । पंजाब के सीएम भगवंत मान की गुरुवार को शादी करेंगे। उनके कुनबे के तीन मंत्री अभी कुंवारे हैं। वहीं पंजाब के सहप्रभारी रह चुके मौजूदा राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी कुंवारे हैं। बेशक वह दिल्ली से हैं लेकिन अब पंजाब के सांसद हैं। पंजाब के खेल मंत्री मीत हेयर बरनाला विधानसभा क्षेत्र की अगुवाई करते हैं और दूसरी बार विधायक बने हैं। वह 2017 में भी विधायक बने थे और 2022 में भी। अब वह कैबिनेट मंत्री हैं और महज 32 साल के हैं। ऐसी उम्मीद है कि मीत हेयर भी अगले साल शादी कर सकते हैं।
पंजाब की नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान खरड़ से विधायक हैं और 31 साल की हैं। पंजाब के जेल व खनन मंत्री हरजोत बैंस पेशे से वकील रहे हैं और श्री आनंदपुर साहिब से विधायक हैं। वह भी कुंवारे हैं। पंजाब में चुनाव में तीखा प्रचार करने वाले और पंजाब कोटे से राज्यसभा पहुंचने वाले राघव चड्ढा की शादी अभी नहीं हुई है। ज्यादातर वक्त वह चंडीगढ़ में बिता रहे हैं और यहीं बैठते हैं। उनकी शादी के चर्चे भी जोरों पर हैं।
संगरूर से विधायक नरिंदर कौर भाराज 27 साल की हैं। उनकी शादी भी नहीं हुई है। नरिंदर कौर की गिनती काफी तेजतर्रार विधायकों में होती है। नरिंदर कौर ने कांग्रेस के पूर्व सांसद व मंत्री विजय इंदर सिंगला व भाजपा के अरविंद खन्ना को हराया था। भारज 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रसिद्धि हासिल की थी, जब उन्होंने अपने गांव में आप का बूथ लगाया था, उस  समय वह 20 साल से भी कम थीं। अमृतपाल सिंह सुखानंद बाघापुराना से विधायक हैं। वह काफी पढ़े लिखे हैं और बीटेक-एमबीए हैं। इन दिनों पीएचडी कर रहे हैं। अमृतपाल सिंह सुखानंद भी कुंवारे हैं। अमलोह से विधायक गैरी बडिंग की शादी भी नहीं हुई है और फाजिल्का से 30 साल की उम्र में विधायक बने नरिंदरपाल सिंह अभी कुंवारे हैं।
मीत हेयर बोले- मैं भी जल्द कराऊंगा शादी
बरनाला से विधायक व कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को शादी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह भी जल्दी शादी करेंगे। लड़की की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तो परिजन और दबाव डालेंगे कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी शादी कर ली है, तुम भी करो। उन्होंने कहा कि वह तो मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहकर आए हैं कि शादी के बाद सबसे पहले उनका सिर पलोसा जाए ताकि उनकी शादी की बारी भी जल्दी आ जाए।
हेयर ने बताया कि भगवंत मान के लिए लड़की, भगवंत मान की माता व बहन ने ढूंढी है। मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान फजूलखर्ची के उलट हैं और महंगी शादियों का विरोध करते हैं, इसलिए उन्होंने अपनी शादी में भी सादा समारोह रखा है, सिर्फ नजदीकी रिश्तेदार ही उनकी शादी में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी में पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।


पहली पत्नी से भगवंत मान को क्यों होना पड़ा अलग?
 चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे। गुरुवार को चंडीगढ़ में वे डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी करेंगे। शादी समारोह का कार्यक्रम उनके आवास में होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस मौके पर शिरकत करेंगे। भगवंत मान ने पहली शादी इंद्रप्रीत कौर से की थी। वह अब अमेरिका में अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। आइए जानते हैं कि सीएम भगवंत मान को क्यों लेना पड़ा था तलाक।
भगवंत मान ने जब मुख्यमंत्री के रूप में शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में शपथ ली थी, तब दो चेहरों की चर्चा खूब थी। ये दो चेहरे थे भगंवत मान के बेटा और बेटी के। दोनों शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका से पहुंचे थे। पिता भगवंत मान से सात साल बाद दोनों की मुलाकात हुई थी।
भगवंत मान के बेटे दिलशान मान की उम्र 17 साल और बेटी सीरत कौर मान 21 साल की हैं। दोनों अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने 2015 में तलाक लिया था। तब से इंद्रप्रीत कौर अपने दोनों बच्चों के साथ अमेरिका में ही रहती हैं। इससे पहले 2014 लोकसभा चुनाव में भगंवत मान ने आम आदमी पार्टी की टिकट पर संगरूर से चुनाव जीता था।
भगवंत मान ने जब पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया था, उस समय उनकी पहली पत्नी ने भी उनका पूरा साथ दिया था। उनके लोकसभा क्षेत्र में उन्होंने भी कई रैलियां की थी। चुनाव प्रचार के दौरान इंद्रप्रीत के प्रभावी भाषणों की खूब चर्चा होती थी। उस दौर में तो यहां तक कहा जाता था कि अगर इंद्रप्रीत को आप विधानसभा चुनाव में टिकट दे देती है तो वो बड़ी आसानी से चुनाव जीत सकती हैं।
सासंद बनने के एक साल बाद ही डाली तलाक की अर्जी
20 मार्च 2015 को भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। लोगों ने विश्वास से उन्हें चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट में दी गई अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि वे अगर मान भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं तो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी। दूसरी ओर मान राजनीति छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहते थे। मान का तर्क था कि वे लोगों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। अगर उनकी पत्नी उनके साथ भारत में सैटल होना चाहती हैं तो वे तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे।
भगवंत मान ने अपने तलाक का कारण अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया था। इमसें उन्होंने लिखा था, ‘जो लटका समय से था वह हल हो गया, कोर्ट विच्च फैसला यह कल हो गया, इक पासे परिवार, दूजे पासे सी पंजाब, मै तो यारो अपने पंजाब वल्ल हो गया।’ भगवंत मान का राजनीति में कद बढ़ता गया है। 2019 में दूसरी बार मान लोकसभा सांसद बने। अब पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री बने हैं। इसके बाद भी परिवार के दूर होने की कसक आज भी उनके दिल में है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि राजनीति की वजह से मैंने अपने बच्चों परिवार को खो दिया। वो अब अमेरिकी नागरिक हैं।


किसान की बेटी हैं डॉ. गुरप्रीत कौर, तीन बहनों में सबसे छोटी, जानें- परिवार के बारे में
कुरुक्षेत्र । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बार सीएम भगवंत मान हरियाणा के दामाद बनेंगे। उनकी दुल्हन डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा की रहने वाली हैं। डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता किसान हैं। वह तीन बहनें हैं। उनकी बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है। वहीं दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं।  डॉ. गुरप्रीत कौर तीन बहनों में सबसे छोटी हैं।
डॉ. गुरप्रीत कौर की बात करें तो उन्होंने 2013 में अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था। 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई यही से पूरी की। डॉ. गुरप्रीत कौर पिहोवा के वार्ड-पांच की तिलक कॉलोनी की रहने वाली हैं। उनके पिता इंद्रजीत सिंह की गांव गुमथला गढू में जमीन है। उनके पास करीब 50 एकड़ जमीन है। पिता किसानी करते हैं। वहीं डॉ. गुरप्रीत कौर की माता राज हरजिंद्र कौर गृहिणी हैं। गुमथला गढू के पास ही उनका नत्त फॉर्म नाम से डेरा है। इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता है।
डॉ. गुरप्रीत कौर और पंजाब सीएम भगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाज से होगी। शादी समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत बेहद खास लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम सादे अंदाज में मुख्यमंत्री आवास में होगा। समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान का यह दूसरा विवाह है। पहली पत्नी से उनका 2015 में तलाक हो चुका है।
पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने ट्वीट कर सीएम भगवंत मान को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि एक नया विवाहित जीवन शुरू करने के लिए भगवंत मान जी को हार्दिक बधाई। सर, आप दोनों के जीवन में सुख, आनंद, प्रेम, समृद्धि, स्वास्थ्य और साथ की कामना है। सर्वशक्तिमान आप दोनों पर अपना आशीर्वाद बरसाएं। मंत्री हरजोत बैंस ने भी सीएम भगवंत मान को बधाई दी।
मां की ख्वाहिश हुई पूरी
पंजाब सीएम भगवंत मान की मां हरपाल कौर अपने बेटे का घर फिर से बसाना चाहती थीं। बताया जा रहा है कि मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की खोजी है। परिवार के आग्रह पर ही सीएम मान शादी के लिए राजी हुए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान संगरूर से दो बार सांसद रह चुके हैं। भगवंत मान की होने वाली पत्नी उनके परिवार की करीबी हैं। काफी लंबे समय से वह एक-दूसरे को जानते हैं।

You may have missed

Advertisement