Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

रुपया 13 पैसे गिरा


मुंबई , । घरेलू शेयर बाजार में जारी तेजी के बावजूद दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 13 पैसे गिरकर 79.26 रुपये प्रति डॉलर रह गया।
पिछले कारोबारी दिवस रुपया 19 पैसे लुढक़कर 79 रुपये प्रति डॉलर के पार 79.13 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे की गिरावट लेकर 79.20 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर पर भी रहा। सत्र के दौरान आयातकों और बैंकरों की लिवाली के दबाव में यह 79.32 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढक़ गया। अंत में पिछले दिवस के 79.13 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 13 पैसे टूटकर 79.26 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

Advertisement