Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

हार्दिक ने युवराज का कारनामा दोहराया


साउथम्पटन । आलराउंडर हार्दिक ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी 20 में 51 रन बनाने के अलावा चार विकेट लेकर युवराज सिंह के कारनामे को दोहरा दिया है। युवराज के बाद हार्दिक ही एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिसने एक टी20 मैच में 50 रन भी बनाए और चार विकेट भी लिए।
हार्दिक पंड्या चोटिल होने के कारण 2018 से 2020 तक क्रिकेट से दूर रहे। इस दौरान उनके करियर पर कई सवाल उठाए गए। यह भी कहा गया कि उनका करियर ज़्यादा लंबा नहीं चलेगा। क्या वह पुराने हार्दिक बन पाएंगे? क्या वह चोट मुक्त रह सकते हैं? क्या वह गेंदबाज़ी कर सकते हैं? यदि हां, तो क्या वह अपनी गति और मैदान पर अपनी पुरानी तीव्रता को फिर से वापस ला सकते हैं ?
फिर आईपीएल 2022 की शुरुआत में आपने सोचा कि वह कप्तानी के दबाव को कैसे झेल पाएंगे और अपने खेल को कैसे आगे बढ़ा पाएंगे?
सीजऩ की शुरुआत में फिर आपने सोचा कि क्या वह गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज़ी क्रम को मज़बूत बनाने के लिए अतिरिक्त दबाव ले रहे हैं और ख़ुद बल्लेबाज़ी क्रम के सारे कार्यों को पूरा कर रहे हैं। वह नंबर तीन और चार पर बल्लेबाज़ी करते हुए पारी ख़त्म होने तक बल्लेबाज़ी कर रहे थे। कुल मिलाकर एक खिलाड़ी कई काम एक साथ पूरी जि़म्मेदारी के साथ करना चाह रहा था।
शुक्रवार को हार्दिक ने ज़बरदस्त खेल दिखाया। टी20 विश्व कप के बाद भारत के लिए यह सबसे कठिनतम मैचों में एक था। इंग्लैंड की टीम इस फ़ॉर्मेंट में काफ़ी अच्छी है। इस मैच में हार्दिक ने पहले अर्धशतक बनाया और फिर चार विकेट लिए। इससे पहले एक ही मैच में 50 रन बनाते हुए चार विकेट लेने का काम सिफऱ् युवराज सिंह ने किया था।
00)लाबुशेन, स्मिथ के शतकों से ऑस्ट्रेलिया मजबूत
गाले , ।  ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ (109 नाबाद) और मार्नस लाबुशेन (104) के शतकों की बदौलत श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन पांच विकेट के नुकसान पर 298 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।
ऑस्ट्रेलिया के पहले दिन के नायक स्मिथ रहे जिन्होंने अपना 28वां टेस्ट शतक लगाया। स्मिथ 212 गेंदों की अपनी पारी में 14 चौके लगाकर 109 रन पर नाबाद हैं। 87 मैच खेल चुके स्मिथ ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट शतक जनवरी 2021 में जड़ा था।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का विकेट जल्दी गंवा दिया। वॉर्नर महज पांच रन बनाकर कसुन रजिता की गेंद पर बोल्ड हो गये। उनके साथी उस्मान ख्वाजा ने 77 गेंदों पर चार चौकों के साथ 37 रन बनाये।
दोनों सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद रैंक टर्नर पिच पर स्मिथ-लाबुशेन की जोड़ी ने मोर्चा संभालकर 134 रन की साझेदारी की। दोनों ने रमेश मेंडिस और प्रभात जयसूर्या की सटीक गेंदबाजी का संयम से जवाब दिया।
चाय से ठीक पहले आउट हुए लाबुशेन ने 156 गेंदों पर 12 चौकों के साथ 104 रन बनाये। लाबुशेन के बाद ट्रेविस हैड (12) और केमरन ग्रीन (4) भी जल्दी आउट हो गये, लेकिन विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने पारी को संभाला और दिन का खेल समाप्त होने तक स्मिथ के साथ 46 रन की साझेदारी की। स्मिथ 109 रन बनाकर और कैरी 16 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं।
स्पिन गेंदबाजी के लिये मददगार विकेट पर ऑस्ट्रेलिया ने आक्रामक रवैया के साथ पहले दिन पांच विकेट गंवाकर 298 रन जोड़ लिये हैं।
00

(मुंबई)अगस्त में जि़म्बाब्वे का दौरा करेगा भारत
मुंबई । भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अगले महीने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला के लिये जि़म्बाब्वे का दौरा करेगी। यह तीन मैच आईसीसी वनडे सुपर लीग का हिस्सा हैं, जो 18, 20 और 22 अगस्त को खेले जाएंगे।
घरेलू टीम के लिए यह मैच बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि श्रृंखला के अंक अगले साल के एकदिवसीय विश्व कप के लिए चलीफाई करने के लिए गिने जाएंगे। यह पॉइंट भारत के लिए उतने महत्वपूर्ण नहीं हैं क्योंकि वह अगले अक्टूबर में होने वाले शिखर आयोजन के लिए सीधे चलीफाई कर चुका है।
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ इस महीने एक के बाद एक खेले जाने वाले छह एकदिवसीय मैच सुपर लीग का हिस्सा नहीं हैं। जि़म्बाब्वे क्रिकेट (ज़ेडसी) के एक अधिकारी ने कहा, हम भारत की मेजबानी करके बहुत खुश हैं और हम एक प्रतिस्पर्धी और यादगार श्रृंखला के लिए तत्पर हैं।
फिलहाल सभी मैच राजधानी के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने हैं। भारतीय टीम के 15 अगस्त को हरारे पहुंचने की उम्मीद है।

जि़म्बाब्वे के पूर्व मुख्य कोच और वर्तमान तकनीकी निदेशक लालचंद राजपूत ने कहा, भारतीय खिलाडिय़ों के खिलाफ खेलना खिलाडिय़ों के लिए और जि़म्बाब्वे में क्रिकेट बिरादरी के लिये एक बड़ा अवसर है। यह युवा पीढ़ी के बीच इस खेल के लिए बहुत रुचि पैदा करेगा। कुल मिलाकर, यह श्रृंखला जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए बहुत अच्छी है।
भारत छह साल बाद जि़म्बाब्वे का दौरा करेगा। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम ने 2016 में अफ्रीकी देश जाकर तीन एकदिवसीय और तीन टी20 मुकाबले खेले थे।
इस बार के दौरे पर टी20 मैच नहीं खेले जाएंगे क्योंकि तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच के एक हफ़्ते के अंदर भारत को 27 अगस्त से होने वाले एशिया कप में शामिल होना है।
00

(कुआलालंपुर)सुनेयामा को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे प्रणय, सिंधू हारकर टूर्नामेंट से बाहर
कुआलालंपुर । भारत की थॉमस कप विजेता टीम के शटलर एच एस प्रणय ने बेहद करीबी मुकाबले में जापान के कांता सुनेयामा को हराकर मलेशिया मास्टर्स 2022 के सेमीफाइनल में जगह बनायी। प्रणय ने सुपर 500 टूर्नामेंट के चर्टरफाइनल मैच में सुनेयामा को 25-23, 22-20 से मात दी जबकि शीर्ष महिला शटलर पीवी सिंधु को चीनी ताइपे की ताई ज़ू यिंग ने चर्टरफाइनल मुकाबले में 55 मिनट में 21-13 12-21 21-12 से हराया।
प्रणय-कांता के मैच के दौरान यह बताना मुश्किल था कि जीत किसकी होगी। पहले गेम में कांता के 7-6 की बढ़त हासिल करने के बाद प्रणय ने शानदार प्लेसमेंट के साथ 10-8 की लीड बना ली। प्रणय की बढ़त 18-15 पर पहुंचने के बाद कांता ने एक बार फिर दो लगातार पॉइंट के साथ गेम को 18-17 पर ला दिया। 19-19 की बराबरी के बाद दोनों खिलाडिय़ों ने सेट पॉइंट की तलाश की, जो अंतत: प्रणय ने हासिल कर पहला गेम 25-23 से जीता।
मैच में 1-0 की बढ़त बनाने के बाद प्रणय ने दूसरे गेम की शुरुआत पॉइंट से की, हालांकि कांता ने इस बार भी प्रणय को टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इंटरवल तक कांता 11-9 से आगे चल रहे थे। उन्होंने गेम के दूसरे हिस्से में 20-18 की बढ़त बना ली थी, मगर प्रणय ने यहां कांता की निर्णायक गेम करवाने की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए लगातार चार पॉइंट स्कोर किये और दूसरा गेम 22-20 से जीत लिया। सेमीफाइनल में प्रणय का मुकाबला हांग कांग के एंगस एनजी का लॉन्ग से होगा।
इससे पहले, भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु शुक्रवार को चीनी तापेई की ताई ज़ू यिंग से चर्टरफाइनल मुकाबला हारकर मलेशिया मास्टर्स से बाहर हो गईं। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता यिंग ने सिंधु को एक्सियाटा एरिना में 55 मिनट चले मुकाबले में 21-13, 12-21, 21-12 से मात दी। यह सिंधु की यिंग के खिलाफ लगातार सातवीं हार है। दोनों अब तक 22 बार आमने-सामने आये हैं जिसमें सिंधु को 17 बार हार का सामना करना पड़ा है।
पहले गेम में सिंधु को ताई ज़ू का डिफेंस तोडऩे में परेशानी का सामना करना पड़ा और हाफ टाइम तक वह 9-11 से पीछे चल रही थीं। बैकहैंड शॉट का उचित प्रयोग करते हुए चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने पहला गेम 21-13 से जीतकर मैच में 1-0 की लीड हासिल की। सिंधु ने दूसरे गेम में बेहतरीन फुटवर्क दिखाते हुए 11-4 की बढ़त हासिल कर ली। यिंग ने मैच में वापसी करने का प्रयास किया लेकिन शुरुआती बढ़त की बदौलत सिंधु ने दूसरा गेम 21-12 से जीत लिया।
निर्णायक गेम में दोनों खिलाडिय़ों के बीच कांटे की टक्कर हुई। सिंधु ने शुरुआती बढ़त हासिल करने के बाद अपनी लय खो दी और एक साथ कई पॉइंट गंवा दिये।यिंग ने इसका फायदा उठाते हुए तेजी के साथ तीसरा गेम 21-12 से जीतकर सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनायी। इससे पहले सिंधु टोक्यो ओलंपिक सेमीफाइनल में भी यिंग से हार चुकी हैं। हाल ही में मलेशिया ओपन के चर्टरफाइनल में भी उन्हें यिंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

You may have missed

Advertisement