Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

वेस्टइंडीज दौरे में शिखर धवन होंगे भारत के कप्तान

एजबेस्टन टेस्ट नहीं खेलने का रोहित शर्मा को मलाल, बोले- बहुत मुश्किल था बाहर बैठकर मैच देखना
नईदिल्ली, भारतीय टीम को एजबेस्टन टेस्ट में मिली हार के बाद सीरीज को 2-2 से बराबरी पर खत्म करना पड़ा. इस टेस्ट से पहले टीम इंडिया 2-1 की बढ़त के साथ यहां सीरीज जीत के करीब दिख रही थी. अगर भारत इस टेस्ट को ड्रॉ भी करा लेता तो वह 2007 से बाद पहली बार इंग्लैंड में कोई सीरीज जीत पाता. लेकिन ऐसा हो नहीं पाया.
कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस महत्वपूर्ण मैच में न खेल पाने पर अफसोस जताया. उन्होंने टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले मीडिया से बात करते हुए इस मैच में अपनी गैर-मौजूदगी पर भी जवाब दिया.
भारतीय कप्तान ने कहा, ‘साइडलाइन में रहकर मैच देखना बहुत मुश्किल था. यह कभी भी बहुत आसान परिस्थिति नहीं होती, जब आप कोई मैच मिस करते हो. खासतौर से तब जब ऐसा महत्वपूर्ण खेल हो. लेकिन कुछ चीजों पर आपका बस नहीं चलता है वे आपके नियंत्रण में नहीं होती हैं.’
उन्होंने अपने कोविड के लक्षणों के बारे बताते हुए कहा, ‘पहले एक-दो दिन तो मैंने बहुत संघर्ष किया. मैं खड़ा भी नहीं हो पा रहा था. लेकिन अब मैं खुश हूं कि अब मैं अपने पैरों पर खड़ा हो गया हूं. अब मैं बिल्कुल ठीक और स्वस्थ हूं और अब मैं टी20 आई सीरीज और इसके बाद होने वाली वनडे सीरीज में अच्छा करने की कोशिश करूंगा.’
बता दें पिछले साल स्थगित हुए इस टेस्ट को इस साल 1 से 5 जुलाई के लिए रिशेड्यूल किया गया था. इस टेस्ट मैच में रोहित शर्मा और गैर-मौजूदगी के चलते युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कप्तान की भूमिका निभाई थी.
भारतीय टीम पहले 3 दिन इंग्लैंड पर हावी थी लेकिन इसके बाद दूसरी पारी में खराब बल्लेबाज के चलते वह सिर्फ 245 रन ही बना पाई, जबकि पहली पारी के आधार पर उसने 132 रन की बढ़त हासिल की थी. इंग्लैंड ने मैच की चौथी पारी में अविश्वसनीय खेल दिखाते हुए 378 रनों का विशाल लक्ष्य 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया और यह सीरीज 2-2 से बराबर कर दी.
००

(नईदिल्ली)अपने 41वें बर्थडे पर लंदन पहुंचे एमएस धोनी, फ्रूट केक काट सेलीब्रेट किया बर्थडे
नईदिल्ली,07 जुलाई । तीन-तीन आईसीसी खिताब जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान एमएस धोनी गुरुवार को अपना 41वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं. इस बार धोनी अपना यह बर्थडे भारत में नहीं बल्कि इंग्लैंड में मना रहे हैं. आज बर्थडे की शुरुआत होते ही उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के साथ फ्रूट केक काटा. धोनी की पत्नी साक्षी ने उनके इस सेलीब्रेशन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.
धोनी और साक्षी इस सप्ताह की शुरुआत में लंदन पहुंचे थे, तब उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही थी. दरअसल धोनी की शादी की 12वीं सालगिरह भी तीन दिन पहले ही 4 जुलाई को थी और धोनी ने इस बार अपने दोनों खास दिन लंदन में मनाने की प्लानिंग कर ली. उन्होंने अपने बर्थडे पार्टी मनाई तो उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम रील पोस्ट की जिसमें धोनी की इस पार्टी की खास झलकियां शेयर की गई हैं.
धोनी ने अपने बर्थडे के मौके पर एक खास स्टायलिश जैकेट और ग्रे पैंट पहनी हुई है. वह केक काटते हुए मोमबत्तियां बुझा रहे हैं. इस केक पर धोनी का नाम भी लिखा हुआ है.
धोनी की इस बर्थडे पार्टी में टीम इंडिया के युवा स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी मौजूद थे, जिन्हें भारतीय क्रिकेट में धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता है. साक्षी ने धोनी की इस बर्थडे पार्टी की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की है, जिसमें उनके सभी दोस्तों के साथ ऋषभ पंत भी नजर आ रहे हैं.
धोनी इन दिनों सिर्फ आईपीएल में अपनी कप्तानी और अपने खेल का जलवा बिखेर रहे हैं, साल 2020 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. इसके बाद से ही लगातार आईपीएल से भी उनके संन्यास की अटकलें लगती रही हैं. लेकिन चेन्नई को चार बार चैंपियन बनाने वाले धोनी ने अब तक सभी को गलत साबित किया है.
आईपीएल 2022 में उन्होंने कप्तानी भी छोड़ दी थी, लेकिन जब टीम को उनकी कप्तानी की जरूरत महसूस हुई तो धोनी ने दोबारा अपनी टीम की कमान संभाल ली. हालांकि इस बार उनकी टीम का प्रदर्शन इस लीग में बेहद फीका रहा. लेकिन धोनी के फैन्स को एक बार फिर उनसे जोरदार वापसी की आस है.

भारतीय क्रिकेट जगत ने एमएस धोनी को उनके 41वें जन्मदिवस की दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली,। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट जगत ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीटर पर धोनी को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने ट्विट किया, जब तक पूर्ण विराम नहीं आता, एक वाक्य पूरा नहीं होता। जब तक धोनी क्रीज पर हैं, तब तक मैच पूरा नहीं हुआ है। सभी टीमों के पास धोनी, जैसे व्यक्ति को पाने का सौभाग्य नहीं है। एक अनमोल रत्न और शानदार खिलाड़ी एमएस धोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ओम हेलीकाप्टर नम:।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्विट किया,एक मूर्ति और एक प्रेरणा, एमएस धोनी – टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और खेल में अब तक के सबसे बेहतरीन खिलाडिय़ों में से एक – को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
००

()वेस्टइंडीज दौरे में शिखर धवन होंगे भारत के कप्तान
मुंबई,। भारत के आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी गई है. भारत के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है। शिखर धवन को इंग्लैंड दौरे के लिए तीन वनडे और तीन टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि उन्हें वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। भारत 22 जुलाई से वेस्टइंडीज दौरे पर तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा। इंग्लैंड दौरे के तुरंत बाद शुरू होने वाली सीरीज को देखते हुए बीसीसीआई ने भारतीय वनडे टीम के सीनियर खिलाडिय़ों को आराम देने का फैसला किया है। इसलिए भारत की नई टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर जाएगी। भारत के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को टीम की कमान सौंपी गई है। रवींद्र जडेजा को उपकप्तान चुना गया है। बीसीसीआई ने विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया है। संजू सैमसन ने भी टी20 के बाद वनडे में भारतीय टीम में वापसी की है। शुभमन गिल की भी टीम में वापसी हुई है।
भारतीय संघ
शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अवेश खान, फेमस कृष्णा, मोहम्मद सिराज

You may have missed

Advertisement