Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

मैं हर मैच में अपना शत-प्रतिशत देता हूं
एजबेस्ट में शतक जडऩे के बाद रिषभ पंत ने कहा

दिन का खेल लगभग समाप्त हो गया था. तीसरी बार इंग्लैंड का महिला टेस्ट पिछले 12 महीनों में मौसम से प्रभावित हुआ है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर महिला क्रिकेट में पांच दिवसीय टेस्ट मैच शुरू करने की मांग की जाने लगी. ईशा गुहा समेत कई पूर्व खिलाडिय़ों ने इस बात का समर्थन किया.
कप्तान नाइट ने कहा, हमें अगले साल गर्मियों में एशेज टेस्ट मैच मिला है और उम्मीद है कि आईसीसी बोर्ड पांच दिन चुनने का विकल्प देगा और उम्मीद है कि ऐसा ही होगा.
नाइट ने आगे कहा, मुझे लगता है कि जब हम बहुत कम ही टेस्ट खेलते हैं, तो ये महत्वपूर्ण है कि इसके दिन बढ़ाया जाए. आंकड़ों के लिहाज से देखें तो ड्रॉ की संख्या बहुत कम है और महिला टेस्ट क्रिकेट में मुकाबले की कोशिश करना मुश्किल है, जब बहुत सारे मैच ड्रॉ में समाप्त हो जाते हैं.
दक्षिण अफ्रीका गुरुवार के अंतिम दिन में सात विकेट के साथ 78 रन से पीछे था. उन्होंने 43.1 ओवरों में दो सत्रों में केवल दो विकेट खोए, इससे पहले कि मेहमान टीम 48 रन से आगे थी.

मैं हर मैच में अपना शत-प्रतिशत देता हूं
एजबेस्ट में शतक जडऩे के बाद रिषभ पंत ने कहा
नईदिल्ली, । इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाने बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत (क्रद्बह्यद्धड्डड्ढद्ध क्कड्डठ्ठह्ल) ने कहा कि वो हर मैच में अपना 100 प्रतिशत देते हैं।  भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के पहले दिन पंत ने 98 रन पर पांच विकेट गिरने के बाद पारी को संभाला. पंत ने 111 गेंदो पर 20 चौकों और चार छक्कों की मदद से 146 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने 300 का आंकड़ा पार किया.
एजबेस्टन टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंत ने कहा, टेस्ट क्रिकेट में डिफेंस पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। अच्छी गेंद को सम्मान देना और खराब गेंद को हिट करना महत्वपूर्ण है. इंग्लैंड में (अर्थात अंग्रेजी परिस्थितियों में) एक गेंदबाज की लेंथ को बिगाडऩा महत्वपूर्ण है।
जब रवींद्र जडेजा ने संकट में क्रीज पर उनका साथ दिया, तो उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि दोनों ने एक दूसरे से साझेदारी का प्रयास करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ छठे विकेट के लिए 222 रन की रिकॉर्ड तोड़ साझेदारी की।
उन्होंने कहा कि कोच राहुल द्रविड़ ने उनसे कहा था कि गेंद के हिसाब से खेलो
इंग्लैंड टीम के प्रवक्ता पॉल कॉलिंगवुड ने कहा,  पहली पारी में भारत .प्रदर्शन से हम अचंभित नहीं है।  हालांकि उन्होंने पंत को उनकी पारी के लिए बधाई दी।
००

(नईदिल्ली)ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा की साहसिक पारियों ने निकाला इंग्लैंड का दम, पहले दिन बनाए 338 रन
नईदिल्ली । शुक्रवार को एजबेस्टन टेस्ट की शुरुआत हुई तो पहला सत्र देखकर लगा कि भारतीय टीम यहां बिना तैयारी के ही पहुंच गई है. शुबमन गिल (17), चेतेश्वर पुजारा (13) और हनुमा विहारी (11) पहले सत्र के खेल में ही आउट हो गए थे. स्कोरबोर्ड पर अभी 64 रन ही थे. बारिश से खेल रुका तो अंपायरों ने लंच की घोषणा कर दी. इसके बाद दूसरे सत्र में भारतीय टीम और भी मुश्किल में दिखी. अब उसके सबसे बड़े बल्लेबाज विराट कोहली (11) भी आउट हो गए. इसके अलावा श्रेयस अय्यर (15) ने कुछ भरोसेमंद शॉट तो लगाए लेकिन वह भी जेम्स एंडरसन के अनुभव का शिकार हो गए.
सिर्फ 98 रन के स्कोर पर भारत ने 5 विकेट गंवा दिए. अब मुश्किल में फंसी टीम इंडिया का 150 रन तक पहुंचना में चुनौतीपूर्ण दिख रहा था और लग रहा था कि इंग्लैंड इस टेस्ट मैच को 3 दिन में ही अपने नाम कर 5 टेस्ट की सीरीज को 2-2 से बराबर कर देगा.
लेकिन वो कहते हैं न खेल अभी बाकी है. तो ऋषभ पंत ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर यही बात अपने बल्ले की भाषा में इंग्लैंड को समझाई. बहुत देर तक तो इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को समझ ही नहीं आया कि आखिर करना क्या है. वह अपनी अटैकिंग क्रिकेट के वादे पर अड़ हुए थे और उन्होंने 4-4 स्लिप तैनात कर रखी थीं. लेकिन जब उन्होंने खेल को हाथ से जाते देखा तो फिर फील्डिंग में बदलाव भी किया और स्लिप हटाकर फील्डरों को मैदान पर फैलाया भी.
लेकिन अब इंग्लैंड के नजरिए से यह खेल नहीं चल पा रहा था. रवींद्र जडेजा संयम दिखा रहे थे और ऋषभ पंत को उनका स्वाभाविक खेल खेलने की आजादी थी. पंत ने भी निराश नहीं किया. देखते ही देखते उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 5वां शतक ठोक दिया.
स्कोरबोर्ड पर अब रन बरस रहे थे और इंग्लैंड विकेट को तरस रहा था. पंत ने 111 गेंदों की अपनी पारी में 20 चौके और 4 छ्क्कों की मदद से 146 रन बनाए. अंत में वह जो रूट की गेंद पर स्लिप में जैक क्राउली को कैच थमा बैठे. इस तरह छठे विकेट के लिए 222 की साझेदारी का अंत हुआ.
दिन का खेल खत्म होने तक शार्दुल ठाकुर (1) भी बेन स्टोक्स का शिकार बन गए. स्टंप्स के समय भारत का स्कोर 7 विकेट पर 337 रन था और रवींद्र जडेजा ने भी पंत के आउट होने के बाद अपनी रन गति को तेज कर दिया था. जडेजा 83 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं. अब उसने मैच के दूसरे दिन शतक जमाकर भारत को और मजबूत स्थिति में पहुंचाने की आस होगी.

You may have missed

Advertisement