बारिश से जिले की छह सड़कें बंद, जिनखोला में मकान ध्वस्त
बागेश्वर। जिले में अतिवृष्टि का दौर जारी है। शनिवार की रात भी जिले में जमकर बारिश हुई। बारिश के कारण जिले की छह सड़कें बंद हैं। इसमें 4 आंतरिक और दो जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क है। इसके अलावा गरुड़ तहसील के जिनखोला निवासी एक व्यक्ति का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। परिवार के सात सदस्य उसी मकान में रहने को मजबूर हैं।
