March 20, 2026

111 कन्याओं का किया जाएगा नि: शुल्क विवाह,यहाँ करे सम्पर्क


हल्द्वानी। हरि: शरणम ‘जन’ संस्था द्वारा हल्द्वानी में 111 कन्याओं का निशुल्क विवाह कराया जाएगा। 19 नवंबर को एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। संस्था ने जरूरतमंद लोगों से सम्पर्क करने की अपील की है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि निर्धन परिवारों की कन्याओं का नि:शुल्क विवाह कराया जाएगा। संस्था से 9837053436 नंबर पर सम्पर्क किया जा सकता है।