Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

कल सरयू नदी में बही 2 महिलाओं में से एक का शव बरामद, दूसरी की तलाश जारी

बागेश्वर । कल पुलिस को सरयू नदी में दो महिलाओं के बहने की सूचना प्राप्त हुई थी । प्राप्त सूचना पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस टीम के घटनास्थल रवाना हुए । उक्त महिलाओं की तलाश हेतु स्थानीय पुलिस द्वारा SDRF टीम, फायर सर्विस टीम व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सर्च अभियान चलाया गया जिनके द्वारा विकास भवन पुल से सप्तेश्वर तक नदी के किनारे के क्षेत्रों में तलाश करने पर भी महिलाओं का कुछ पता नहीं चल पाया । दौराने सर्च अभियान आज दिनांक 18.07.2022 को उक्त दो महिलाओं में से एक महिला ज्योति पुत्री श्री शंकर दत्त पाण्डे निवासी ग्राम स्यालडोबा जनपद बागेश्वर उम्र 25 वर्ष के शव को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रैस्क्यू टीम द्वारा पगना गांव से पहले गधेरे के पास बरामद किया गया । जबकि दूसरी महिला के शव की बरामदगी हेतु रैस्क्यू अभियान जारी है ।

You may have missed

Advertisement