Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

बागेश्वर में रॉयल्टी में पांच गुना वृद्धि पर भड़के ठेकेदार


बागेश्वर। निर्माण कार्य में रॉयल्टी में पांच गुना वृद्धि पर सिविल कांट्रेक्टर्स सोसायटी ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज ठेकेदारोंने एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। इसमें जल्द आदेश निरस्त करने की मांग की है। मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सोसायटी से जुड़े लोग गुरुवार को तहसील परिसर में एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सरकारी निर्माण एजेंसी में रॉयल्टी पांच गुना अधिक वृद्धि करने के उपरांत बिलों से कटौती किया जा रहा है। इस कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। विभाग द्वारा कार्यों के जो रेट दिए जा रहे हैं, रॉयल्टी उससे अधिक काटी जा रही है। इसके अलावा पूर्व से ही जिला खनन न्यास द्वारा रॉयल्टी का 25 प्रतिशत अलग से काटा जा रहा है, जिस कारण ठेकेदार उक्त कार्य करने में अममर्थ हैं। उन्होंने सरकार ने पांच गुना रॉयल्टी काटे जाने का आदेश निरस्त करने की मांग की है। मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस आशय का एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा है। इस मौके पर अध्यक्ष गंगा सिंह कोरंगा, सचिव अमर सिंह, राजेंद्र नगरकोटी, रवींद्र शाही, पान सिंह तथा प्रताप सिंह बघरी आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement