Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

बागेश्वर रोडवेज डिपो को मिली प्रशासनिक स्वीकृति


बागेश्वर। बागेश्वर में रोडवेज डिपो का सपना अब जल्द पूरा होगा। डिपो बनने के बाद लोगों को अन्य राज्य के लिए रोडवेज बसों की सुविधा मिलने लगेगी। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के इस ड्रीम प्रोजक्ट को सरकार की ओर से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। अब जल्द ही यह स्टेशन डिपो का रूप लेगा। इस स्टेशन का तीन साल पहले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुभारंभ किया था। मालूम हो कि उत्तराखंड परिवहन निगम का बस स्टेशन बिलौना में बनाया गया। पहले यहां डिपो बनने की बात हुई थी, लेकिन 2020 में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्टेशन लोकार्पण किया। 288.83 लाख की लागत से भवन का निर्माण हुआ। इधर परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि जल्द बागेश्वर में डिपो स्थापित हो जाएगा। इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।

Advertisement