Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

सीएम धामी ने गडकरी से की मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा


देहरादून।  सीएम धामी ने दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।  इस दौरान सीएम धामी ने नितिन गडकरी से राज्य में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किये जाने के लिए अनुरोध किया।  इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में चल रही सड़क एवं परिवहन विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी।  मुख्यमंत्री ने बताया कि, चीन और नेपाल सीमा के निकट स्थित सामरिक महत्व के टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन, रक्षा से जुड़े कार्य चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के मार्गदर्शन में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास व कनेक्टीविटी में काफी काम हुआ है।  मुख्यमंत्री ने एनएच 109के  के जियोमेट्रिकल सुधार व चौड़ीकरण के कार्य के लिये उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग को निर्माण एजेंसी नामित किये जाने के साथ ही मसूरी में टू लेन टनल परियोजना के कार्य के लिए भी लोनिवि को कार्यदायी संस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से एनएच-09 के अंतर्गत पिथौरागढ़-अस्कोट मोटर मार्ग (किमी0 2.81 से किमी0 50.00) के लिए बीआरओ द्वारा प्रस्तुत डीपीआर की स्वीकृति, सितारगंज-टनकपुर मोटर मार्ग को 04 लेन में निर्मित किये जाने और एनएच-731के के अंतर्गत मझौला-खटीमा (13 किमी0) मोटर मार्ग को 04 लेन में परिवर्तित किये जाने के सम्बन्ध में भी अनुरोध किया। मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा से कामों सहित अन्य मुद्दों को लेकर सभी केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा की।  इसके अलावा अन्य सड़कों की मंजूरी को लेकर चर्चा की गई।  इन प्रोजेक्ट को पूरा करने का आश्वासन केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिया।  प्रदेश के अन्य हिस्सों में ऑल वेदर के तहत मार्गों का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी प्रगति को लेकर समय-समय पर मुलाकात कर चर्चा की जाती है।

You may have missed

Advertisement