Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

अवकाश प्राप्त भारतीय नौसैनिक भी मनाएंगे आजादी का अमृत महोत्सव


हल्द्वानी । पूर्व नौसैनिक कल्याण समिति ( कुमाऊं) आजादी का अमृत महोत्सव इस वर्ष अपने सहकर्मी ( पूर्व नौसैनिक) नौसेना मैडल प्राप्त श्री रमेश भट्ट जी के विद्यालय ओखलकांडा के टाडां प्राइमरी पाठशाला में वहां के अभिभावकों, छात्रों व ग्रामीणों के साथ मनाने जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व नौसैनिक भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। कुछ सदस्य आजादी की पूर्व संध्या पर ही यहां से रवाना हो जायेंगे, ताकि वर्षा ऋतु में मौसम की अनिश्चितता के कारण ” झंडा रोहण ” के निश्चित समय पर गंतव्य पर उपस्थित हो सकैं। पाठशाला में छात्रों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां लम्बे समय से की जा रही है, निश्चित यह एक महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम होगा , जिसे अवकाश प्राप्त भारतीय नौसैनिकों द्वारा शहर से बाहर जाकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है। साथ ही समिति द्वारा विद्यार्थियों को आकर्षिक उपहार भी वितरित किए जाने हैं। स्कूल परिवार द्वारा आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया जाना प्रस्तावित है।

Advertisement