Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

अग्निवीर भर्ती में जनपद के 2521 युवा दौड़े


अल्मोड़ा। केआरसी रानीखेत में आयोजित सेना की अग्निवीर भर्ती रैली में गुरुवार से गृह जनपद अल्मोड़ा की भर्ती शुरू हुई। पहले दिन भिकियासैंण, चौखुटिया, द्वाराहाट, सल्ट तहसीलों की भर्ती में 2521 अभ्यर्थी दौड़ के लिए चयनित हुए। उनकी विभिन्न चरणों में दौड़ जारी है। अग्निवीर जीडी के लिए चारों तहसीलों के कुल 3027 युवाओं ने पंजीकरण कराया था।

Advertisement