Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका एसएसपी का पुतला


रुद्रपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उधम सिंह नगर के एसएसपी का पुतला फूंका। आरोप था की एसएसपी जान बूझकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा विधायकों को परेशान करने का काम कर रहे हैं साथ ही उनकी सुरक्षा वापिस ले रहे हैं। रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा सोनू की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ता बेरिया तिराहे पर जमा हुए। यहां पर इन लोगों ने एसएसपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा उनके पुतले को जला दिया। जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा की बीते दिनों जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के घर पर कुछ दबंगों ने घुसकर उनके गार्ड के साथ अभद्रता की और विधायक आदेश चौहान को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विधायक आदेश चौहान ने जसपुर कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया था। कहा की अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिससे प्रदर्शित हो रहा है की एसएसपी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। कहा कि उधम सिंह नगर की पुलिस पूरी तरह निरंकुश हो चुकी है और सत्ता के दबाव में आकर कांग्रेस के विधायकों की नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई और उधम सिंह नगर के एसएसपी को तत्काल प्रभाव से नही हटाया जाए तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर सत्यवान गर्ग, रेशम यादव, जैदी खान, तनवीर गुड्डू, उस्मान अली, सुभाष शर्मा, प्रेम कुमार, अरविंद कुमार, अफजाल आदि अनेकों कांग्रेसी मौजूद रहे।

Advertisement