Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बागेश्वर में 20 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन


बागेश्वर। लंबित मांग पूरी नहीं होने पर उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कर्मचारियों ने विकास भवन में 20 सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना दिया और प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में तय किया गया कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी दस मिनट का कार्य बहिष्कार रोजाना किया जाएगा। नैनीताल द्वारा मुख्य अभियंता लोक निर्माण कार्यालय में अधिकारी कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले वक्ताओं द्वारा बीस सूत्रीय मांग पत्र का वाचन किया गया। वेतनमानों को डाउनग्रेड नहीं करने, पुरानी पेंशन बहाली, एसीपी 10-20-30 के स्थान पर 10-16-26 किये जाने, चतुर्थ श्रेणी को तृतीय एसीपी के रूप में 4200 ग्रेड वेतन दिए जाने व शिथिलीकरण बहाल करने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता नाजिम सिद्दीकी व संचालन जगमोहन सिंह खाती द्वारा किया गया। गेट मीटिंग में सचिव संयोजक जगदीश बिष्ट, मनोज तिवारी, गिरिजेश कांडपाल,सुभाष जोशी, मनीष पंत, नरेश पाठक, जगदीश पंत आदि मौजूद रहे।

Advertisement