राइंका बोहाला के विद्यार्थियों को दी कानून की जानकारी
बागेश्वर। झिरौली पुलिस ने राइंका बोहाला में जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को कानून की जानकारी दी। थानाध्यक्ष कैलाश नेगी ने बालश्रम, भिज्ञावृत्ति, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, मानव तस्करी के अलावा यातायात के नियमों की जानकारी दी। उत्तराखंड पुलिस द्वारा जारी एप के बारे में भी जानकारी दी। उसे डाउनलोड करने के बारे में भी बताया। इस मौके पर साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी की जानकारी दी। लोगों को सतर्क रहने की अपील की। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112, 1090 आदि की जानकारी दी गई।
