Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

टपकेश्वर में जलाभिषेक को पहुंचे सीएम


देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन के अवसर टपकेश्वर महादेव मंदिर में परिजनों समेत पूजा की। वह टपकेश्वर महादेव मंदिर में अपनी मां विशनी देवी, पत्नी गीता धामी के साथ पहुंचे और जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की। पंडित भरत जोशी ने उन्हें पूजा कराई और दीर्घायु रहने का आर्शीवाद दिया। वैष्णों देवी गुफा मंदिर के आचार्य विपिन जोशी ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं व आशीष दिया। टपकेश्वर में पिछले दिनों बारिश की वजह से माता संतोषी माता मंदिर व वैष्णों देवी गुफा मंदिर को जाने वाली पुलिया के क्षतिग्रस्त होने, रेलिंग व अन्य मार्गों के क्षतिग्रस्त होने के सम्बंध में सीएम को ज्ञापन भी दिया गया। सीएम मंदिर में करीब आघा घंटे तक रहे।

Advertisement