Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन

नई दिल्ली: राजू श्रीवास्तव  मशहूर कॉमेडियन  का आज 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वह पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे. आज सुबह उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली. 

एक महीने से अधिक समय पहले दिल का दौरा पड़ने के कारण वह अस्पताल में भर्ती कराए गए थे. ।लोकप्रिय हास्य कलाकार और अभिनेता राजू श्रीवास्तव लंबे समय से  जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर थे. श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करवाया गया था और उसी दिन उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी.।

कानपुर के रहने वाले राजू श्रीवास्तव का असली नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था ।

वो गजोधर भैया के नाम से पर्दे पर मशहूर थे.  उनका जन्म 25 दिसंबर 1963 को हुआ था. श्रीवास्तव अपने अभिनय से सभी को खूब हंसाते थे।

एक सादा जीवन जीते हुए वे अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए है।

You may have missed

Advertisement