Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

सपना चौधरी को कोर्ट ने हिरासत में लिया, धोखाधड़ी के मामले में डांसर ने किया सरेंडर


नई दिल्ल। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जानकारी के अनुसार एसीजेएम कोर्ट ने सपना चौधरी को सरेंडर के उपरांत कस्टडी में ले लिया।
जारी किया गया था जमानती वारंट
सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके चलते उनको कोर्ट में पेश होना था, लेकिन पिछली 6 तारीख को कोर्ट में पेश होने से पूर्व जज शांतनु त्यागी आपात छुट्टी पर चले गए थे। इसकी वजह से बेंच नहीं बैठी। बता दें कि सपना चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था और इसी के चलते ये कार्रवाई हुई है। लेकिन कुछ ही देर बाद सपना का वारंट वापस ले लिया गया और उसे कोर्ट ने कस्टडी से मुक्त कर दिया है। कोर्ट ने सपना चौधरी का वारंट इस शर्त पर खत्म किया कि कोर्ट में वो पेश होकर सहयोग करेंगी। जिसके बाद अब मामले में अगली सुनवाई अब 30 सितंबर को होगी।
गौरतलब है कि 2018 के अक्टूबर में लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी का कार्यक्रम था। लोगों ने कार्यक्रम को देखने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन 300 रुपए दिए थे, लेकिन सपना चौधरी उस कार्यक्रम में नहीं पहुंची थीं। इसके बाद लोगों ने हंगामा काटा और फिर मामला कोर्ट में जा पहुंचा, क्योंकि हजारों की तादाद में लोगों ने टिकट को पैसे देकर खरीदा था। ऐसे में जब सपना चौधरी परफॉर्मेंस के लिए नहीं पहुंची तो लोग नाराज हो गए और हंगामा किया। इसी धोखाधड़ी के मामले में आज सपना चौधरी को लखनऊ के एसीजेएम कोर्ट में पेश होना था। इस मामले की एफआईआर शो के ऑर्गनाजर जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय का नाम भी शामिल था।

You may have missed

Advertisement