Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

टीमा में एनएसयूआई और कांग्रेसियों का प्रदर्शन


रुद्रपुर। उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एनएसयूआई व कांग्रेस से जुड़े संगठनों ने नगर में जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम रविंद्र सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की। इससे पूर्व छात्रों ने महाविद्यालय गेट पर सभा का आयोजन किया। जिसमें विधायक नानकमत्ता गोपाल सिंह राणा, उप नेता सदन भुवन कापड़ी शामिल हुए। महाविद्यालय गेट पर विधायक कापड़ी ने कहा कि युवाओं के साथ नौकरियों में धोखाधड़ी वह नहीं होने देंगे। वह भर्ती घोटाले की जांच कराने के लिए हाईकोर्ट गए हैं। जरूरत पड़ी तो वह सर्वोच्च न्यायालय भी जाएंगी। अगर हमारी सरकार के दौरान भी घोटाले हुए हैं तो सरकार उस समय की भर्तियों की भी सीबीआई जांच हो। जब राज्य के युवा चाहते हैं कि भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच हो तो आखिर सरकार क्यों डर रही है। विधायक गोपाल सिंह राणा ने कहा कि वह बेरोजगार युवाओं के समर्थन में हमेसा से थे। इस घोटाले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नवीन जोशी ने कहा पुलिस ने युवाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करने से रोका है। युवाओं के आंदोलन से वही लोग परेशान हैं जिन्होंने नौकरियां खरीदी हैं। यह लड़ाई एनएसयूआई की नहीं है। यह लड़ाई हर युवा की लड़ाई है। रोजगार का मुद्दा राज्य के हर परिवार का मुद्दा है। इस अवसर पर दीपक मुंडेला, दीपक चंद, रवि अग्रवाल, आसिफ अंसारी, मानवेंद्र सिंह, विजय चंद, दीपक बिष्ट, नीरज सिंह कन्याल, लक्ष्मण खर्कवाल, अमित जोशी, पंकज टम्टा, नफीस, राहुल कुमार, मनोज कोहली, रोहित, हिमांशु चौहान, सूरज, नरेंद्र आर्य, रबीश भटनागर, शमीम अंसारी, राजकिशोर सक्सेना, गोपाल चंद, विक्रम बुंगला, रेखा सोनकर, लीला चंद आदि थे।

You may have missed

Advertisement