Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

सतपुली में लोगों ने की अंकिता हत्याकांड में अभियुक्तों को फांसी देने की मांग-


पौड़ी। नगर पंचायत सतपुली में हनुमान मंदिर में क्षेत्रवासियों ने अंकिता को न्याय दिलाने के लिए शनिवार को रैली के माध्यम से आक्रोश व्यक्त किया। बाजार में रैली के माध्यम से अंकिता के हत्यारों को फांसी देने और अंकिता को न्याय दिलाने को जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद सतपुली तहसील तक रैली पहुंची, जहां तहसील के माध्यम से प्रधानमंत्री ज्ञापन भेजा और अंकिता हत्याकांड में अभियुक्तों को फांसी देने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में प्रताप सिंह, प्रेम सिंह रावत, इंदु जुयाल, सावित्री, किरन रौतेला, विनोद जुयाल, जयदीप नेगी, धीरेंद्र नेगी, सुनील डंडरियाल, अम्मू रावत, सुरजन रौंतेला, डब्बल मियां, हरिश, गुमान सिंह, कुमुद, ऋषभ, नितिन ममगांईं, नवीन, मनदीप, संदीप डोबरियाल आदि शामिल थे।

You may have missed

Advertisement