March 10, 2026

भेटा के पास ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल


बागेश्वर। कौसानी-बागेश्वर मोटर मार्ग स्थित भेटा पास एक ट्रक असंतुलिक होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक सोनू थापा घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सिर पर छह टांके लगे हैं। चालक के अलावा वाहन में कोई नहीं बैठा था। वह बागेश्वर से कौसानी की ओर जा रहा था।