Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

कांग्रेस प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने सरकार पर लगाया पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप


हरिद्वार।  प्रदेश सरकार पर जिला पंचायत चुनाव में भारी धांधली और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रदेश संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा कि जिला पंचायत चुनावों में प्रदेश सरकार ने संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए धनबल बाहुबल और सरकारी हस्तक्षेप के साथ चुनाव को प्रभावित करने का कार्य किया। प्रैस क्लब में प्रैसवार्ता के दौरान विजय सारस्वत ने कहा कि चुनाव से पूर्व ही जिले के कांग्रेस विधायकों ने इस संबंध में पूर्व में ही आशंका व्यक्त कर दी थी। सारस्वत ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने जिला पंचायत सदस्य व अन्य पदों के आरक्षण में गंभीर अनियमितताएं बरती और उसके पश्चात धनबल और बाहुबल का सहारा लेकर चुनाव को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनियमितताओं और धांधली का विरोध किया तो उनके ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए और उन्हे डराने का काम किया गया। जिसे कांग्रेस किसी कतई सहन नहीं करेगी और सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करेगी। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव में बरती गयी अनियमितताओं की जांच उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश की देखरेख में करवाने की मांग करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। भर्तियों में हो रहे घोटाले इसके स्पष्ट उदाहरण है। सरकार अब अपनी छवि बचाने के लिए उन अधिकारियों को गिरफ्तार कर रही है। जिनकी गिरफ्तारी पूर्व में ही हो जानी चाहिए थी। प्रैसवार्ता में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुरली मनोहर, राहुल चौधरी, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, पार्षद राजीव भार्गव, सुभाष घई, राजेश रस्तोगी, तेलूराम प्रधान, अनिल भास्कर, सत्यनारायण शर्मा, सोम त्यागी आदि भी मौजूद रहे।

Advertisement