बागेश्वर में राज्य वित्त के तहत 9.1 करेाड़ की वार्षिक कार्ययोजना पारित
बागेश्वर। बागेश्वर में जिला पंचायत के नियोजन विकास समिति की बैठक में राज्य वित्त अंर्तगत 9.1 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना पारित की गई। योजनाओं के निर्माण को समयबद्धता एवं गुणवत्ता से कराने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव की अध्यक्षता में जिला नियोजन विकास समिति की बैठक में जनपद की वार्षिक कार्ययोजना 9.186 करोड़ पारित की गई। संचालन करते हुए अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने सभी कर्मचारियों से निर्माण कार्यो के भुगतान की प्रक्रिया तत्काल पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सदस्यों से विकास योजनाओं का स्वयं भी निरीक्षण कर गुणवत्ता देखने की अपील भी की। बैठक में नियोजन समिति के सदस्य जनार्जन लोहनी, गोपाल किरमोलिया, सुनीता आर्य, नवीन नमन, अभियंता अमर सिंह मेहता, लेखाकार जय जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हरीश गड़िया, मनोज कर्मयाल, जगदीश जोशी,गौरव चौबे, आदि मौजूद थे।
