Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

बदरीनाथ और केदार दर्शन के लिए पहुंचे मुकेश,दान दिए 5 करोड़


रुद्रप्रयाग/ चमोली । उद्योगपति मुकेश अंबानी गुरुवार को पहले बदरीनाथ और फिर बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने बदरीनाथ में भगवान बद्री विशाल का महाभिषेक किया। इसके बाद अंबानी केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। अंबानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ को पांच करोड़ रुपये की भेंट स्वरूप दिए। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने गुरुवार को बद्रीनाथ पहुंच कर भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना और भगवान का महाभिषेक किया ।
उन्होंने आधे घंटे से अधिक भगवान की पूजा अर्चना की । भगवान के दर्शन के बाद मुकेश अम्बानी ने बद्रीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी से भेंट की । बदरी केदार नाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया सुप्रसिद्ध उद्योग पति मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ केदारनाथ के लिए 5 करोड़ रुपए भेंट किये
प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अम्बानी ने केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और बाबा केदार से विश्व कल्याण की प्रार्थना की। अम्बानी सुबह पहले बदरीनाथ के दर्शनों के लिए गए। और इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से सीधे केदारनाथ पहुंचे जहां उन्होंने बाबा केदार की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान बदरी-केदार मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी सहित पूरी टीम ने अम्बानी का भव्य स्वागत किया। अम्बानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए ढ़ाई-ढ़ाई करोड़ रुपये दिए।

Advertisement