Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

सीडीएस अनिल चौहान के गांव पहुंचे डा. धन सिंह


श्रीनगर गढ़वाल। नगर विधायक एवं शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने देश के दूसरे सीडीएस अनिल चौहान के पैतृक गांव गवाणा पहुंचकर उनके परिजनों व ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया। सीडीएस के गांव गवाणा में ग्रामीणों से बैठक के दौरान डा. रावत ने गवाणा से मंगलाकोटी होते हुए पोखरी तक सड़क निर्माण का कार्य तेजी से किए जाने का आश्वासन दिया। कहा कि सड़क बनने के बाद यहां के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय खिर्सू एवं जिला मुख्यालय पौड़ी आने-जाने में बहुत कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इसके अलावा उन्होंने गांव को जाने वाले रास्तों एवं नालियों को सही करने के लिए बीडीओ को स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव के पंचायत भवन निर्माण के लिए तीन लाख रूपए देने की बात भी की। इस मौके पर प्रधान ज्योदी देवी, दर्शन सिंह चौहान, बालम सिंह चौहान, विनोद चंद्र, बिजेंद्र चौहान, दिनेश चंद्र, लखपत भंडारी, नरेंद्र रावत, अतर सिंह असवाल, गणेश भट्ट, कुंजिका प्रसाद उनियाल, रमेश मंद्रवाल आदि शामिल रहे।

Advertisement