Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

पुलिस प्रशासन ने की 117 पेटी शराब नष्ट


बागेश्वर। थाना बैजनाथ व कौसानी के आबकारी अधिनियम के तहत पकड़ी गई शराब को पुलिस व प्रशासन की टीम ने नष्ट किया। मुख्य न्यायिक मजिस्टेट बागेश्वर द्वारा कमेटी गठित के तहत कार्रवाई हुई। अध्यक्ष उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, सदस्य पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा व सहायक अभियोजन अधिकारी पवन कुमार लोहनी की उपस्थिति में शनिवार को थाना बैजनाथ के 47, थाना कौसानी के दो, राजस्व क्षेत्र के तीन अभियोगों से सम्बंधित आबकारी अधिनियम के कुल 52 मामलों में पकड़ी गई 17 शराब की पेटियों व पांच बोतल शराब को नष्ट किया गया।

Advertisement