March 6, 2026

जुआ खेलते पांच पकड़े,जुआ अधिनियम में केस दर्ज


पिथौरागढ़। दीपावली पर्व पर जुआ खेलने वालों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है। जिला मुख्यालय के नजदीक तड़ीगांव में जुआ खेलते पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तड़ीगांव निवासी किशन राम, सुनील सिंह, राजेंद्र सिंह, टकाना निवासी आशीष साहनी व लिंक रोड निवासी अजय सिंह को जुआ खेलते पकड़ा। उनके पास से ताश की गड्डी व 2500 नगद बरामद किए। पांचों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।