Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

भारत के बाद जिम्बाब्वे से बुरी तरह पिटा पाकिस्तान, मात्र 1 रन से हारा

भारत के बाद जिम्बाब्वे से बुरी तरह पिटा पाकिस्तान, मात्र 1 रन से हारा
नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को एक रन से हरा दिया है। पर्थ में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 131 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वह टारगेट तक पहुंच नहीं पाई। मौजूदा टूर्नामेंट में पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले पहले मैच में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
रोमांच से भरे इस बेहद करीबी मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को एक रन से हार मिली और ये बाबर आजम के टीम की लगातार दूसरी हार थी। पाकिस्तान को पहले मैच में भारत ने हराया था। वहीं जिम्बाब्वे ने इस जीत के साथ दो अंक अर्जित किए जबकि लगातार दो हार के साथ पाकिस्तान की टीम का एक भी अंक नहीं है। इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इरविन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 131 रन का टारगेट दिया। पाकिस्तान की तरफ से मो. वसीम जूनियर और शादाब खान ने घातक गेंदबाजी की। दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन बनाए और उसे एक विकेट से हार मिली।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भारत के खिलाफ भी नहीं चल पाए थे और उनका ये सिलसिला टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे मैच में भी जारी रहा। जिम्बाब्वे के खिलाफ बाबर का बल्ला नहीं चला और वो सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मो. रिजवान भी इस मैच में नहीं चल पाए और 14 रन पर उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। इसके अलावा इफ्तिखार अहमद 5 रन, शादाब खान 17 रन जबकि हैदर अली डक पर अपना विकेट गंवा बैठे। शान मसूद ने 44 रन की पारी खेली और उन्हें रजा ने स्टंप आउट करवा दिया।
00

रोहित, विराट और सूर्य के अर्धशतक, भारत ने नीदरलैंड को 56 रनों से रौंदा
सिडनी । भारत ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी की बदौलत यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए टी20 विश्व कप सुपर 12 मैच में नीदरलैंड को 56 रनों से करारी शिकस्त दी। यह भारत की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है। भारतीय टीम के दो विकेट पर 179 रनों के जवाब में नीदरलैंड 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सका और लक्ष्य का पीछा करने में असफल रहा। टीम की ओर से टिम प्रिंगल (20) और कॉलिन एकरमैन (17) ने सबसे ज्यादा रन बनाए।
भारत की ओर से अक्षर पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया। सूर्य को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड टीम की शुरूआत से दबाव में दिखी, क्योंकि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की, जिससे उन्होंने पावरप्ले में दो विकेट खोकर महज 27 रन ही बना सके। इस दौरान, भुवनेश्वर ने विक्रमजीत सिंह (1) को बोल्ड और अक्षर ने मैक्स ओ डोड (16) को कैच आउट कराया।
जल्द ही अक्षर ने बास डी लीडे (16) को कैच आउट कर अपना दूसरा विकेट हासिल किया, जिससे नीदरलैंड को 47 रनों पर तीसरा झटका लगा। इसके बाद, अश्विन ने 12.4 ओवर में कॉलिन एकरमैन (17) और टॉम कूपर (9) को पवेलियन भेज विपक्षी की कमर तोड़ दी। नीदरलैंड की आधी टीम 63 रनों पर सिमट गई।
16वां ओवर फेंकने आए शमी ने टिम प्रिंगल (20) को कोहली के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद, अगले ओवर में भुवनेश्वर ने स्कॉट एटवडर्स (5) को अपना शिकार बनाया। भारतीय गेंदबाज नीदरलैंड टीम पर कहर बनकर टूट रहे थे, जिससे वह लक्ष्य का पीछा करने के दौरान बड़ी साझेदारी नहीं कर सके, क्योंकि अर्शदीप ने लोगन वैन बीकी (3) और फ्रेड क्लासेन (0) को चलता किया, जिससे नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी।
शारिज अहमद (16) और पॉल वैन मीकेरेनी (14) नाबाद रहे। इस तरह भारत ने 56 रनों से मैच अपने नाम कर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

बीसीसीआई का ऐतिहासिक फैसला, अब महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को मिलेगी बराबर मैच फीस
नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। बीसीसीआई ने कहा कि उसकी ओर से महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को अब एक समान फीस दी जाएगी। बीसीसीआई ने आज अनुबंधित भारतीय महिला क्रिकेटरों के लिए वेतन इच्टिी नीति के कार्यान्वयन की घोषणा की है। पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटरों के लिए अब मैच फीस समान होगी।
भारतीय क्रिकेट में अब महिला और पुरुष में वेतन के तौर पर अब कोई भेदभाव नहीं रहेगा। सभी को बराबर मैच फीस मिलेगी। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने दी है। जय शाह ने इस ऐतिहासिक फैसले का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया है।
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर कहा कि महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को अब टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपये और टी-20 मैच के लिए 3 लाख रुपये बतौर फीस दी जाएगी।
00

(सिडनी)दक्षिण अफ्रीका ने बंगलादेश को 104 रन से रौंदा
सिडनी ,28 अक्टूबर ।  दक्षिण अफ्रीका ने राइली रूसो (109) के विस्फोटक शतक के बाद आनरिक नॉर्खिया (10/4) और शम्सी (20/3) की घातक गेंदबाजी की बदौलत बंगलादेश को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में 104 रनों से रौंद दिया।
दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-12 चरण के मुकाबले में बंगलादेश को 206 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में बंगलादेश 16.3 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई।
रूसो ने च्ंिटन डी कॉक (63) के साथ 168 रन की विशाल साझेदारी की जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2022 का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर सकी। नॉर्खिया ने प्रोटियाज की जीत पर मुहर लगाते हुए सिर्फ 10 रन देकर चार विकेट लिये। इसके अलावा तबरेज़ शम्सी ने तीन विकेट जबकि कागिसो रबाडा और केशव महाराज ने एक-एक विकेट लिया। दक्षिण अफ्रीका का पहला मैच बारिश में धुलने के बाद यह विशाल जीत उनके नेट रनरेट में महत्वपूर्ण वृद्धि करेगी।

Advertisement