Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 11, 2026

मनीष सिसोदिया का बड़ा आरोप: – दिल्ली में 43विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है भाजपा


 नई दिलली । दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 43 विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि तेलंगाना में विधायक खरीदने की कोशिश में 100 करोड़ के साथ पकड़े गए बिचौलियों ने खुद कबूला है कि इसी तरह 25-25 करोड़ में दिल्ली के एमएलए खरीदने के लिए पैसा रखा हुआ है।
सिसोदिया ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी में शामिल होता है तो कोई भी जांच या केंद्रीय एजेंसी उसे परेशान नहीं करेगी। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने केंद्रीय एजेंसियों में पारदर्शिता पर बार-बार आपत्ति जताई है और आरोप लगाया है कि उन्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वे आम आदमी पार्टी के नेता थे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा गंदी राजनीति में लिप्त है। उन्होंने भाजपा पर अन्य पार्टी के विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करने का आरोप लगाया। सिसोदिया ने कहा कि 28 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी को एक कॉल रिकॉर्डिंग मिली थी, जिसमें बीजेपी का एक सहयोगी (रामचंद्र भारती) जो पार्टी के एजेंट के रूप में काम कर रहा था, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहा था।
सिसोदिया ने आरोप लगाया, “भारती टीआरएस (अब बीआरएस) विधायकों से खुले तौर पर कह रहे थे कि उन्हें पैसे और कार दी जाएगी। भारती ने टीआरएस विधायकों से कहा कि हम आपको बीएल संतोष से मिलवाएंगे।” सिसोदिया ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “यदि कोई नेता भाजपा में शामिल होता है तो कोई भी एजेंसी उस नेता को परेशान नहीं करेगी।”
पूरे देश में भाजपा चला रही ऑपरेशन लोटस
सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा देश में ऑपरेशन लोटस को अंजाम दे रही है और हाल ही में भाजपा के तीन सहयोगी जो दूसरे पार्टी के विधायकों को तोड़ रहे थे, उन्हें हाल ही में 100 करोड़ रुपये नकद के साथ पकड़ा गया था। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा देश में ऑपरेशन लोटस का गंदा खेल खेल रही है। 27 अक्टूबर को साइबराबाद में छापेमारी की गई और ऑपरेशन लोटस के तीन बिचौलियों को 100 करोड़ रुपये नकद के साथ पकड़ा गया। दिल्ली के डिप्टी सीएम ने पूछा कि इन बिचौलियों को इतनी बड़ी रकम कौन दे रहा है, उनके पास ये पैसा कहां से आ रहा है। सिसोदिया ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए और अगर ये सच है तो फिर ये देश के लिए काफी खतरनाक है।

Advertisement