Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 12, 2026

जुआ खेलते आठ पकड़े, उत्तराखंड में हर जिले में हो धरपकड


पिथौरागढ़। गंगोलीहाट पुलिस ने टेंट हाउस में जुआ खुलते हुए आठ लोगों को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पनार चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में बीते रोज पुलिस ने चौनाला स्थित एक टैंट हाउस में छापा मारा। इस दौरान हीरा सिंह, कृष्ण सिंह, बलवीर सिंह, जितेन्द्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, मदन सिंह, उमेद सिंह और गोविंद सिंह को रंगेहाथ जुआ खेलते हुए पकड़ा। उनके पास से 45 हजार 340 रुपये की नगदी और ताश की गड्डी भी बरामद हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा-13 सार्वजनिक जुआ अधिनिमय के तहत कार्रवाई की है। टीम में कांस्टेबल देश दीपक, राहुल रावत, राजेन्द्र चंद, आनन्द प्रसाद शामिल रहे।

Advertisement