Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

क्या आप भी है गले की खराश या जुकाम से परेशान? तो अपनाएं ये नुस्खा तुरंत मिलेगा निजात


मौसम में बदलाव के कारण इस समय लोगों को कई प्रकार के इंफेक्शन और बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है, इसमें सर्दी, खांसी एवं जुकाम का खतरा सबसे अधिक होता है। चूंकि अभी सर्दी का मौसम अभी पूरी तरह आया नहीं है, तो ऐसे में कई व्यक्ति अभी तक ठंडे पानी, कोल्ड ड्रिंक्स, या लस्सी पीने की आदत छोड़ नहीं पाए हैं। मगर इसकी वजह से उन्हें गले की खराश का सामना करना पड़ता है, ये एक ऐसी समस्या है जिसके शिकार होने के बाद ठीक से बात करना मुश्किल हो जाता है, यहां तक की भोजन करने में भी परेशानी होती है।
गले की खराश कैसे करें दूर?
दादी-नानी के जमाने के कई ऐसे नुस्खे हैं जो गले एवं नाक की बीमारियों से हमें छुटकारा दिला सकते हैं। विशेष तौर पर गले की खराश से यदि आप परेशान हैं तो किचन में रखी इन चीजों का अवश्य उपयोग करें।
मेथी:-
मेथी एक बेहत सुगंधित मसाला है, यही कारण है कि कई रेसेपीज को तैयार करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। इसके लिए आप एक चम्मच मेथी दानों को एक कप पानी में उबाल लें। इसके गुनगुने पानी को छन्नी से छानकर पी जाएं।
मुलेठी और शहद:-
मुलेठी को गले की खराश का रामबाण उपचार माना जाता है, यदि आप भी इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो एक चम्मच मुलेठी पाउडर लें तथा इसके साथ शहद को मिक्स कर लें। अब गुनगुने पानी के साथ इसके गरारे करें, इससे जल्द आराम प्राप्त होगा।
नमक और हल्दी के पानी के गरारे:-
नमक एवं हल्दी का उपयोग हम अक्सर खाने का टेस्ट बढ़ाने के लिए करते होंगे, मगर इन दोनों का कॉम्बिनेशन गले की खराश से निजात दिलाने का कमा कर सकता है। इसके लिए आप एक ग्लास पानी को गैस स्टोव पर चढ़ाकर गुनगुना कर लें। अब इसमें आधा चम्मच नमक एवं एक चम्मच हल्दी को मिक्स करके लगभग 5 बार गरारे करें, आपकी परेशानी आहिस्ता-आहिस्ता कम होने लगेगी।

You may have missed

Advertisement