Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

ठोस अपशिष्ट कचरे की शिकायत करें मेल पर


बागेश्वर। नवागत जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने अपनी नई पारी की शुरू कर दी है। उन्होंने जिले की सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों की शिकायत सुनने के लिए मेल आईडी बनाकर सार्वजनिक की है। इसमें लोग ठोस अपशिष्ट कचरे से संबंधित शिकायतों को दर्ज कर सकते हैं। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि नगर पालिका सीमा के भीतर हो या ग्रामीण, वन क्षेत्रों में एकत्र ठोस कचरे के संबंध में आम जनता की शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए solidwastecomplaint@uk.gov.in ई-मेल आईडी खुली रहेगी। ठोस अपशिष्ट से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायतों पर समाधान होगा। उन्होंने बताया कि शिकायत के साथ-साथ शिकायताकर्ता को ठोस कचरे के संग्रह/निपटान को स्पष्ट रूप से उसके स्थान की पहचान करने के लिए तस्वीरें भी अपलोड करनी होगी। शिकायतकर्ता को अपनी पहचान व संपर्क विवरण स्पष्ट रूप से देना होगा। प्राप्त होने वाली शिकायतों को न्यायालय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। तद्पश्चात शिकायतों को आयुक्तों को भेजी जाएगी। न्यायिक स्तर पर शिकायतों को भेजने के दो कार्य दिवसों के भीतर शिकायतों के संबंध में की गई कार्रवाई की सूचना भी प्राप्त की जाएगी। जिलाधिकारी ने नगर निकायों में अधिशासी अधिकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत तथा वन क्षेत्राधिकारी प्रभागीय वनाधिकारी को कूड़ा हटवाने व उसके निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement