Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन की नई कार्यकारिणी गठित

लक्ष्मी कोरंगा अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह धामी बने सचिव

सचिव
बागेश्वर। जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन की लक्ष्मी कोरंगा को अध्यक्ष और नरेंद्र सिंह धामी को सचिव बनाया गया। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया। पेयजल निगम कार्यालय पर आयोजित सीटू के चुनाव अधिकारी मनोज खड़का की देखरेख में सुरेश चंद्र जोशी संरक्षक, मनोज खड़का सलाहकार, घनयाम मिरौला उपाध्यक्ष, शांति जोशी उपसचिव, शंकर लाल साह कोषाध्यक्ष, गोविंद सिंह मेहता प्रचार सचिव, नंदन सिंह रौतेला संगठन सचिव, कमला देवी कार्यालय सचिव, विनोद चंद्र आडिटर, जगदीश चंद्र पांडे प्रवक्ता मीडिया चुने गए। नई कार्यकारिणी ने मजदूरों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया। फील्ड कर्मचारियों की पदोन्नति, वेतन विसंगतियों समेत लंबित समस्याओं के निदान की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो वह संघर्ष का रास्ता चुनेंगे।

Advertisement