June 19, 2026

जिले में आयोजित हो रहा खेल महाकुम्भ, जाने कब और कहा कराए अपना पंजीकरण

  बागेश्वर । ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढाने, राज्य में खेलों का वातावरण सृजित करने, युवाओं का खेलों के प्रति आकर्षण उत्पन्न करने व प्रतिभाशाली खिलाडियों को चिन्हित करने के उद्देश्य से निदेशक युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा खेल महाकुम्भ 2022 के आयोजन हेतु दिशा-निर्देश के क्रम में युवा कल्याण, शिक्षा, पंचायतीराज एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में खेल महाकुम्भ के तहत जिले में विकासखण्ड स्तर पर दिनांक 09 नवम्बर 2022 से 20 नवम्बर 2022 के मध्य प्रस्तावित है। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी अपनी आयु वर्ग के अनुसार पंजीकरण फार्म न्याय पंचायत स्तर पर- सम्बन्धित न्याय पंचायत प्रभारी व विकासखण्ड स्तर पर सम्बन्धित विकासखण्ड के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, सम्बन्धित नगर पंचायत / नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कार्यालय व जनपद स्तर पर जिला क्रीडा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर प्रतियोगिता से पूर्व आवेदन/पंजीकरण फार्म प्राप्त कर व जमा कर सकते है। विकासखण्ड स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को रूå 300.00, 200.00 व 150.00 तथा जनपद स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को रू0 700.00, 500.00 व 300.00 तथा राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को रू0 1000.00, 600.00, व 400.00 की धनराशि का नकद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। जिला युवा कल्याण एवं प्राåरåदå अधिकारी बागेÜवर अर्जुन सिह रावत ने अधिक से अधिक प्रतिभागियों को प्रतिभाग करने की अपील की गयी है। 

युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि विकास खण्ड गरूड़ में 10 नवम्बर को अण्डर-14 केवल न्याय पंचायत विजेता टीम हेतु कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, एथलेटिक्स एवं खेल विधा ओपन में बैडमिंटन, फुटबाल (बालक), 11 नवम्बर को अण्डर-17 केवल न्याय पंचायत विजेता टीम कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, एथलेटिक्स एवं खेल विधा ओपन में बैडमिंटन, फुटबाल (बालक), 12 नवम्बर को अण्डर-21 खेल विधा ओपन में कबड्डी, वालीबाल, एथलेटिक्स, फुटबाल का आयोजन पुरड़ा खेल मैदान गरूड़ में आयोजन किया जायेगा तथा 13 नवम्बर को जिन खेल विधाओं में खेलकूद प्रतियोगिताएं अवशेष रह जायेंगे वह खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न कराये जायेंगे।
विकास खण्ड बागेश्वर में दिनांक 12 नवम्बर को अण्डर-14 एवं 13 नवम्बर को अण्डर-17 हेतु केवल न्याय पंचायत विजेता टीम हेतु कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, एथलेटिक्स एवं खेल विधा ओपन में बैडमिंटन, फुटबाल (बालक), 14 नवम्बर को अण्डर-21 हेतु खेल विधा ओपन में कबड्डी, वालीबाल, एथलेटिक्स, फुटबाल का आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में आयोजन किया जायेगा तथा 15 नवम्बर को जिन खेल विधाओं में खेलकूद प्रतियोगिताएं अवशेष रह जायेंगे वह खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न कराये जायेंगे।

युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी ने बताया कि विकास खण्ड कपकोट में दिनांक 15 नवम्बर को अण्डर-14 एवं 16 नवम्बर को अण्डर-17 केवल न्याय पंचायत विजेता टीम कबड्डी, खो-खो, वालीबाल, एथलेटिक्स एवं खेल विधा ओपन में बैडमिंटन, फुटबाल (बालक), 17 नवम्बर को अण्डर-21 हेतु खेल विधा ओपन में कबड्डी, वालीबाल, एथलेटिक्स, फुटबाल का आयोजन केदारेश्वर खेल मैदान कपकोट में आयोजन किया जायेगा तथा 18 नवम्बर को जिन खेल विधाओं में खेलकूद प्रतियोगिताएं अवशेष रह जायेंगे वह खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न कराये जायेंगे। उक्त प्रतियोगितायें प्रात: 09:00 बजे से आयोजित की जायेंगी।

                               
                               

You may have missed