Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज


हरिद्वार। साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज शाम को लगेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहों की विशेष स्थिति बनने से अशुभ संयोग बन रहा है। सुबह 9:21 मिनट तक सूतक काल प्रारंभ हो जाएगा। जिस कारण सुबह ही मंदिर बंद हो जाएंगे। शाम 6:18 बजे के बाद ही मंदिर खुलेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण शाम 05 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और शाम 06 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 09 बजकर 21 मिनट से आरंभ होगा और शाम 06 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण के बाद ही शाम की गंगा आरती होगी। पंडित प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि ग्रहण के कारण कई अशुभ संयोग बन रहे हैं। यह साल का आखिरी चंद ग्रहण भी होगा।

Advertisement