बागेश्वर में बैंक ऑफ बड़ोदा की बीसी कार्यशाला आयोजित
बागेश्वर । जिले में पहली बार अंतराष्ट्रीय बैंक बैंक ऑफ बड़ोदा की एक बीसी कार्यशाला का आयोजन होटल विवेक में संदीप बिष्ट सुपरवाइजर बीसी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
कार्यशाला में वित्तीय अधिकारी हरीश बिष्ट ने उपस्थित सभी बीसी संचालको को बैंक से सम्बंधित सभी प्रमुख योजनाओं के बारे में सविस्तार जानकारी दी और सभी से अपील की कि जिले के सभी संचालक बैंक की हर सुविधाओं का लाभ समाज के हर कोने 2 तक फैलाये।
श्री बिष्ट ने सबी बीसी संचालको को हर सम्भव सहायता देने का भी अपनी तरफ से भरोसा दिलाया।
अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सभी ने कहा कि उन्हें एक चेक बुक दी जाए,स्वैपिंग मशीन में सभी बैंकों को सम्मिलित किया जाए, आधार कार्ड में मोबाइल नंबर एड की सुविधाएं दी जाए।
अर्जुन राणा ने कहा कि हर बीसी को खाता खोलने हेतू बैंक कर्मचारियों की तरह मोबाइल एप्प की सुविधाएं मुहैया कराई जाए।
कार्यशाला में गरुड़ से अर्जुन राणा, रूपा कोरंगा, राजेन्द्र जोशी, कपकोट से कमलेश गड़िया , देवेंद्र सिंह व कांडा से हरि पन्त ,हरीश पपोला व सुभम शर्मा सहित अनेक शामिल हुए।
