March 28, 2024

हल्द्वानी में 14वां राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मलेन आज से


हल्द्वानी। कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति व कुमाउनी मासिक पत्रिका ‘पहरु की ओर से 14वें राष्ट्रीय कुमाउंनी भाषा सम्मलेन का आयोजन हल्द्वानी में किया जाएगा। हीरानगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में 11 नवंबर शुक्रवार को सुबह 11 बजे उद्घाटन सत्र से सम्मलेन की शुरुआत होगी। आयोजकों ने बताया कि 13 नवंबर तक चलने वाले सम्मलेन में कुमाउनी रचनाकारों को ‘कुमाउनी साहित्य सेवी सम्मान व भाषा प्रेमी प्रचारकों को ‘कुमाउनी भाषा सेवी सम्मान, संस्कृति कर्मियों/कलाकारों को ‘कुमाउनी संस्कृति सेवी सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा कुमाउनी भाषा में इस वर्ष आयोजित आठ लेखन पुरस्कार योजनाओं के 3-3 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। एक कवि को शेर सिंह बिष्ट ‘अनपढ़ स्मृति कुमाउनी कविता पुरस्कार, एक कथाकार को ‘बहादुर बोरा ‘श्री बंधु स्मृति कुमाउनी कथा साहित्य पुरस्कार, एक नाटककार को ‘गंगा अधिकारी स्मृति कुमाउनी नाटक लेखन पुरस्कार, एक रचनाकार को ‘विक्टोरिया क्रॉस कैप्टन गजे घले पुरस्कार दिया जाएगा।